World Milk day 2022 june 1
World Milk Day 2022: अगर आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा है तो दूध में मिलाकर इन चीजों का सेवन करें, आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगा है। : नहीं बढ़ रहा है वजन? दूध के साथ करें इन चीजों का सेवन, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा फर्क HIGHLIGHTS 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है।दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है।दूध में ड्राईफ्रूट्स मिलाकर सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आज वर्ल्ड मिल्क डे है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने साल 2001 में 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाने के लिए चुना, इस दिन डेयरी क्षेत्र के आर्थिक विकास और पोषण के बारे में बात की जाती है और लोगों को दूध को लेकर जागरूक किया जाता है। आज हम आपको दूध के कुछ ऐसे फायदे बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। जहां एक तरफ दुनिया की बड़ी आबादी अपने बढ़ते वजन से परेशान है वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका वजन नहीं बढ़ता है और वो अपना वेट बढ़ाने के लिए परेशान होते हैं। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप घर पर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।